Amazfit Bip 5 Unity smartwatch price dollar 60 launched with 26 days standby time IP68 rating specifications more

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Amazfit की ओर से नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip 5 Unity को लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 320 x 280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसका फ्रेम एल्युमिनियम का बना है। स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह हैवी यूसेज में 5 दिन तक चल सकती है। जबकि सामान्य इस्तेमाल में 11 दिन तक चल सकती है। यह 26 दिन के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Amazfit Bip 5 Unity Price

Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच की कीमत UK में 59.99 डॉलर जबकि US में 69.99 डॉलर (लगभग 5,835 रुपये) बताई गई है। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में भी जल्द पेश कर सकती है। अन्य मार्केट्स के लिए कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। 
 

Amazfit Bip 5 Unity Specifications

Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 320 x 280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसका फ्रेम एल्युमिनियम का बना है। कंपनी ने इसे IP68 रेटिंग दी है। जिसके लिए कहा गया है कि यह 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में भी पड़ी रह सकती है और चलती रह सकती है। 

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच में Amazfit का BioTracker PPG बायोमीट्रिक सेंसर लगा है। यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग करती है। इसके अलावा यह स्ट्रेस लेवल को भी ट्रैक करती है। स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें वॉयस कमांड के लिए Amazon Alexa का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऐप की मदद से 70 से ज्यादा ऐप्स को सपोर्ट करती है। 

कंपनी ने इसमें 300 mAh की बैटरी दी है। दावा है कि यह हैवी यूसेज में 5 दिन तक चल सकती है। जबकि सामान्य इस्तेमाल में 11 दिन तक चल सकती है। यह बैटरी सेवर मोड में 26 दिन के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

Leave a Comment